क्राइम
Jaffar Express Hijack Case: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस हमले के चार मददगार गिरफ्तार

Jaffar Express Case:: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में इस महीने की शुरुआत में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण में कथित तौर पर मदद करने वाले चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में छपी खबरों में यह जानकारी दी गई।
हमले में 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 26 बंधकों की जान चली गई
प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के विद्रोहियों ने 440 यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर लिया था। इस हमले में 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 26 बंधकों की जान चली गई। सेना ने अगले दिन सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया और 354 बंधकों को छुड़ाने का दावा किया। (भाषा)



