देश-दुनिया

Mediclaim Policy: मेडिक्लेम पॉलिसी की राशि चिकित्सा व्यय के मुआवजे से नहीं काटी जा सकती: बंबई उच्च न्यायालय

Mumbai News: बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि मेडिक्लेम पॉलिसी के तहत किसी व्यक्ति को प्राप्त राशि को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत चिकित्सा व्यय के लिए दावेदार को दी जाने वाली मुआवजे की राशि से नहीं काटा जा सकता है। न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर, न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव और न्यायमूर्ति गौरी गोडसे की पूर्ण पीठ ने 28 मार्च को अपने फैसले में कहा कि मेडिक्लेम पॉलिसी के तहत प्राप्त राशि दावेदार द्वारा बीमा कंपनी के साथ किए गए करार के मद्देनजर प्राप्त की जाती है।

आत्महत्या की धमकी देना या कोशिश करना क्रूरता, यह तलाक का वैध आधारः बंबई उच्च न्यायालय
बंबई उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान व्यवस्था दी कि जीवनसाथी द्वारा आत्महत्या की धमकी देना या प्रयास करना क्रूरता के समान है और यह तलाक का वैध आधार है। उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ के न्यायमूर्ति आर एम जोशी ने पिछले महीने अपने आदेश में एक दंपति के विवाह को भंग करने संबंधी पारिवारिक अदालत के आदेश को बरकरार रखा।(एजेंसियां)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button