Naxalite Surrender: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 61 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सल कमांडर मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया। बुधवार को 61 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
देवेंद्र फडणवीस बोले, हम सभी माओवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सभी माओवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं, चाहे वह छत्तीसगढ़ हो, महाराष्ट्र हो या तेलंगाना। हमारी पुलिस लंबे समय से भूपति के साथ संपर्क बनाए हुए थी और तारका, जो भूपति की पत्नी भी है और एक बहुत बड़ी कैडर है, ने एक जनवरी को महाराष्ट्र में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद जिस तरह से हमारी पुलिस और प्रशासन ने उसके साथ व्यवहार किया, जिस तरह से एक विश्वास का निर्माण हुआ, उसने एक संकेत भी दिया और उसके बाद इस आत्मसमर्पण से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना को फायदा हुआ है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



