शहर-राज्य

MP News: मध्य प्रदेश के मैहर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर जिले में मंगलवार तड़के एक कार के डिवाइडर से टकरा कर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि कार नदी के पास डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार चार लोगों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कटनी से पन्ना जाते समय इनकी गई जान
द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित कटनी शहर से पन्ना जिले में अपने गृहनगर जा रहे थे। मृतकों की पहचान पन्ना जिले के देवेंद्र नगर निवासी शिवराज सिंह (50), सुखविदं सिंह (50), दामोदर सिंह (51) और अरविंद सिंह (42) के रूप में हुई है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button