राजनीति

Delhi Politics: दिल्ली नगर निगम के 15 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी से असंतुष्ट होकर बनाई नई पार्टी

Delhi Politics: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए 15 पार्षदों ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया तथा विकास कार्य ठप होने और आंतरिक असंतोष बढ़ने का हवाला देते हुए एक नया संगठन इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाने की घोषणा की।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाया ये आरोप
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा इस दलबदल के पीछे है और उसके पार्षदों को खरीद-फरोख्त अभियान के तहत पांच-पांच करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।

भाजपा ने आरोपों को किया खारिज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आप छोड़ने वाले पार्षदों ने स्वयं ही स्पष्ट कर दिया है कि वे पार्टी की नीतियों से तंग आ चुके थे, जिनसे विकास बाधित हुआ और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button