खेल-मनोरंजन
Sanjay Kapoor Property: करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, दिवंगत पिता संजय कपूर की 30000 करोड़ की संपत्ति में मांगा हिस्सा

Karisma Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया, जो करीब 30,000 करोड़ रुपये बतायी जाती है।
अर्जी पर 10 सितंबर को सुनवाई होने की संभावना
इस अर्जी पर 10 सितंबर को सुनवाई होने की संभावना है। इसमें संजय कपूर की 21 मार्च की वसीयत को चुनौती दी गई है जिसमें कथित तौर पर उनकी सारी निजी संपत्ति उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर के नाम की गई है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



