काम की बात
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी होगी नियमित मामलों की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की विभिन्न पीठों के पास आंशिक सुनवाई वाले नियमित और अत्यावश्यक मामलों पर गैर-विविध दिनों यानी मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी सुनवाई करने का विकल्प होगा। शीर्ष अदालत के एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद उच्चतम न्यायालय में मामलों की सुनवाई के संबंध में जारी परिपत्र में कहा गया था कि बुधवार और बृहस्पतिवार को नियमित सुनवाई वाले मामले सूचीबद्ध नहीं होंगे। (भाषा)



