क्राइम
MP News: भोपाल में महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मारपीट करने का लगाया आरोप, शिकायत दर्ज

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 33 वर्षीय एक महिला ने पुलिस पर वाहन चेकिंग के दौरान अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए यहां स्थित महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कही ये बात
हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि यातायात नियमों की अवहेलना के मद्देनजर की गई पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए महिला ने पुलिस पर ये आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


