क्राइम

Delhi News: दिल्ली में तुर्कमान गेट पथराव मामले में तीन और लोगों की गिरफ्तारी, अब तक कुल 16 लोग गिरफ्तार

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में हुई पथराव की घटना के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम मोहम्मद नावेद (44), मोहम्मद फैज (20), मोहम्मद उबैदुल्लाह (23), मोहम्मद आरिब (25), मोहम्मद काशिफ (25), मोहम्मद कैफ (23), मोहम्मद अदनान (37), समीर हुसैन (40), मोहम्मद अतहर (20), शहनवाज आलम (55), मोहम्मद इमरान (28), मोहम्मद इमरान उर्फ राजू (36), मोहम्मद अफ्फान (20), मोहम्मद आदिल (20), मोहम्मद आमिर हमजा (22) और मोहम्मद उबैदुल्लाह (26) हैं।

आठ आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली की एक अदालत ने तुर्कमान गेट इलाके में एक मस्जिद के पास अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान हिंसा मामले में शुक्रवार को आठ लोगों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसी मामले के पांच अन्य आरोपियों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट सायशा चड्ढा की अदालत में जमानत याचिका दायर की है। उनके वकीलों ने आरोप लगाया कि जेल परिसर के भीतर अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की है।

तुर्कमान गेट पर अतिक्रमण स्थल से मलबा हटाने का काम लगभग पूरा होने वाला है: एमसीडी
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास कथित अतिक्रमण को हटाए जाने के दो दिन बाद कम से कम 350 ट्रक मलबा क्षेत्र से हटा लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरा इलाका साफ कर दिया जाएगा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button