देश-दुनिया
Malegaon Blast Case: मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी सातों आरोपी बरी

महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई की एक विशेष अदालत ने सितंबर 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सातों आरोपियों को बृहस्पतिवार को बरी कर दिया।
मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट में छह लोगों की हुई थी मौत, 100 से अधिक लोग हुए थे घायल
मालेगांव में 2008 में हुए इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए थे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



