Rajnath Singh: पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद से निपटने के लिए हर तरीका अपनाएगा भारतः राजनाथ सिंह

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान को यह साफ तौर पर समझ लेना चाहिए कि आजादी के बाद से वह भारत के खिलाफ आतंकवाद का जो खतरनाक खेल खेल रहा है, वह अब खत्म हो चुका है।
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को यह साफ समझ लेने की जरूरत है, आतंकवाद के जिस खतरनाक खेल को वह आजादी के समय से खेलता आ रहा है, उसकी मियाद अब खत्म हो चुकी है। अब जब भी पाकिस्तान भारत के खिलाफ किसी आतंकी हरकत को शह देगा, तो न केवल उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा बल्कि हर बार की तरह उसे मात का भी सामना करना पड़ेगा।
पीओके के लोग भारतीय परिवार का हिस्सा हैं, वह दिन दूर नहीं जब वे खुद भारत लौटेंगे : राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग भारतीय परिवार का हिस्सा हैं और वह दिन दूर नहीं जब वे अंतरात्मा की आवाज सुनकर खुद भारत की मुख्यधारा में लौट आएंगे। (भाषा)



