Rajya Sabha Election: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किए नौ उम्मीदवारों के नाम, जानें-कौन, कहां से लड़ेगा चुनाव

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ उम्मीदवार घोषित किए हैं। भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए घोषित सूची में बिहार से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा और छत्तीसगढ़ इकाई की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को उनके राज्यों से मैदान में उतारा गया है।

राज्यसभा चुनाव : बिहार से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा होंगे राजग के उम्मीदवार
बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार से राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं। नवीन फिलहाल पटना के बाकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि पूर्व विधायक शिवेश कुमार ने 2024 का लोकसभा चुनाव सासाराम सीट से लड़ा था, जिसमें उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार से पराजय का सामना करना पड़ा था।

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने छत्तीसगढ़ में लक्ष्मी वर्मा को बनाया अपना उम्मीदवार
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में इस महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी की वरिष्ठ नेता लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। राज्य के पांच राज्यसभा सदस्यों में से कांग्रेस के कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल नौ अप्रैल, 2026 को खत्म होने वाला है।
जानें, कौन-कहां से उम्मीदवार
भाजपा ने असम में तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, हरियाणा में संजय भाटिया, ओडिशा में मनमोहन सामन और सुजीत कुमार तथा पश्चिच बंगाल में राहुल सिन्हा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



