राजनीति

UP Politics: मायावती बोलीं, कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाना सपा की विशुद्ध राजनीतिक नाटकबाजी

Kanshi Ram Jayanti: उत्तर प्रदेश (यूपी) की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के तौर मनाये जाने को विशुद्ध राजनीतिक नाटकबाजी करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह केवल वोट के लिए किया जा रहा छलावा और दिखावा है।

सपा पर साधा निशाना
मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जैसा कि सर्वविदित है कि सपा का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा से ही दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं बसपा विरोधी तथा बहुजन समाज में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के अनादर, अपमान व तिरस्कार का रहा है। यह, मीडिया सहित इनका पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) भी अच्छी तरह से जानता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button