देश-दुनिया
Tax collection: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, कर संग्रह सहज प्रक्रिया होनी चाहिए ताकि करदाता को हो कम से कम दिक्कत

Tax collection: कर संग्रह एक सुचारु प्रक्रिया होनी चाहिए, जिससे करदाता को कम से कम परेशानी हो। मंगलवार को यह बात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही।

राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करने आए भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) के प्रशिक्षु अधिकारियों से राष्ट्रपति ने ऐसी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया जो पारदर्शी, जवाबदेह और प्रौद्योगिकी-संचालित हो।

राष्ट्रपति ने कहा कि ईमानदारी और निष्पक्षता उनके प्रोफेशनल व्यवहार का आधार बने रहना चाहिए।(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



