देश-दुनिया

Delhi-Meerut RRTS Corridor: पीएम मोदी ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर खंड का किया उद्घाटन

Delhi-Meerut RRTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक 13 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया। मोदी ने साहिबाबाद स्टेशन से न्यू अशोक नगर स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन की सवारी भी की। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों और लोगों के साथ बातचीत की।

दिल्ली को मिला प्रथम नमो भारत संपर्क
आरआरटीएस के दिल्ली खंड के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली को अपना प्रथम नमो भारत संपर्क मिल गया। न्यू अशोक नगर और मेरठ दक्षिण के बीच 55 किलोमीटर लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर में 11 स्टेशन हैं। रविवार शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए इसका परिचालन शुरू हो जाएगा। हर 15 मिनट में लोगों के लिए ट्रेन उपलब्ध होंगी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button