क्राइम
Maharashtra News: नवी मुंबई में फ्लैट के खरीदार चिकित्सक से 70 लाख रुपये ठगे

Thane News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नवी मुंबई में फ्लैट के खरीदार 48 वर्षीय एक चिकित्सक से एक महिला सहित तीन लोगों ने कथित तौर पर 70 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
किसी और को बेच दिया फ्लैट
आरोपियों ने चिकित्सक को कलंबोली के रोडपाली क्षेत्र में स्थित एक फ्लैट दिखाया और उसे बेचने की मंशा जताई, जबकि यह फ्लैट पहले ही किसी और को बेच दिया गया था। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
देश में बढ़ रही हैं ठगी की घटनाएं
गौरतलब है देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई सहित अधिकांश जगहों पर फ्लैट और प्लॉट बेचने के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगा जा रहा है। इस तरह की घटनाएं देशभर में लगातार बढ़ रही हैं। (भाषा)


