क्राइम

Punjab News: जालंधर में मुठभेड़, जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार; हथियार बरामद

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने बृहस्पतिवार को जालंधर में मुठभेड़ के बाद जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने इनसे हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया। पुलिस दल ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें से एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ बहुत कम समय चली थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button