राजनीति

Pujari Granthi Samman Yojana: दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर माह मिलेंगे 18 हजार रुपये, केजरीवाल ने किया ऐलान

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आज मैं जो योजना का ऐलान करने जा रहा हूं, उस योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशि देने का प्रावधान है, उन्हें लगभग 18000 रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जाएगी।

कहा, भाजपा वालों इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है। भाजपा वालों इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा। इस योजना का पंजीकरण 31 दिसंबर से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button