देश-दुनिया
Alert: देर रात तक जागने वाले लोगों में बढ़ती उम्र के साथ दिमागी क्षमता कमजोर होने का अधिक खतरा: अध्ययन

Delhi News: अगर आप रात में देर तक जागते हैं तो उम्र बढ़ने के साथ आपकी दिमागी क्षमता कमजोर होने का खतरा सुबह जल्दी उठने वालों की तुलना में अधिक है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।
यह भी जानें
अध्ययन में कहा गया है कि व्यक्ति का क्रोनोटाइप यानी उसके सोने-जागने की प्रवृत्ति यह निर्धारित करती है कि वह दिन के किन हिस्सों में सबसे अधिक सक्रिय रहता है। रात में देर तक जागने वाले या शाम को अधिक सक्रिय रहने वालों का सोने एवं जागने का चक्र देर से शुरू होता है, जबकि सुबह जल्दी उठने वाले लोग जल्दी सोते और जल्दी जागते हैं। (भाषा)



