क्राइम

Gurugram News: कार पर ब्लैकलिस्टेड और यादव लिखवाने पर आरोपी को कान पकड़ाकर जमीन पर बैठाया, पुलिस ने की ये अपील

Gurugram Crime: वाहनों पर नाम लिखवाना अब फैशन बन गया है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर लोग ऐसी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट की कार से लापरवाही और तेज गति में वाहन चलाकर आमजन की जान जोखिम में डालने वाला आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार अपने कब्जे में ले ली है। आरोपी ने नंबर प्लेट हटाकर आगे BLACKLISTED और पीछे YADAV लिखवा रखा था। पुलिस ने आरोपी को कान पकड़ाकर जमीन पर बैठाया।

पुलिस की अपील
गुरुग्राम पुलिस ने अपील की है कि कृपया वाहन पर मानक नंबर प्लेट अवश्य लगाएं। नियमों का उल्लंघन न करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग करें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button