देश-दुनिया

Amit Shah Rewari Visit: अमित शाह बोले, हरियाणा का एक भी अग्निवीर पेंशन वाली नौकरी के बिना नहीं रहेगा

हरियाणा (Haryana) के रेवाड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा में कहा कि ये कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती है। यही कांग्रेस है, जिसने सेना अध्यक्ष को गुंडा कहने का दुस्साहस किया था। कांग्रेस ने कभी सेना का सम्मान नहीं किया, उन्होंने भ्रांतियां फैलाने का काम किया। अभी एक भ्रांति फैला रहे हैं कि अग्निवीर से जो बच्चे वापस आएंगे, उन्हें वैसे ही छोड़ दिया जाएगा।

शाह ने कहा कि हरियाणा का एक भी अग्निवीर पेंशन वाली नौकरी के बिना नहीं रहेगा। ये भाजपा का वादा है। भारत सरकार और हरियाणा सरकार मिलकर जितने भी अग्निवीर आएंगे, सभी को पक्की पेंशन वाली सरकार नौकरी देने का निर्णय पीएम मोदी ने लिया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button