US Presidential Election 2024: कमला, आपका खेल खत्म हो चुका है: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी चुनाव (US Presidential Election 2024) से पांच दिन पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विस्कॉन्सिन में रैलियां कीं और चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण इस राज्य में खुद को बीस साबित करने की कोशिश की। उन्होंने अपने विरोधी पर हमला करते हुए कहा कि कमला, आपका खेल खत्म हो चुका है।
कमला हैरिस ने बाइडन के कचरे वाले विवादास्पद बयान से बनायी दूरी
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति जो बाइडन के उस विवादास्पद बयान से दूरी बना ली है, जिसमें उन्होंने उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को ‘कचरा’ कहा था।
उपराष्ट्रपति हैरिस ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि सबसे पहले (मैं बता दूं कि) उन्होंने अपनी टिप्पणियों पर सफाई दे दी है। मैं भी स्पष्ट कर दूं: मैं लोगों की इस आधार पर आलोचना से पूरी तरह असहमत हूं कि वे किसे वोट देते हैं। आपने कल रात मेरा भाषण सुना और मेरे पूरे करियर में लगातार (मेरा भाषण) सुना है। (भाषा)



