देश-दुनिया

Delhi News: मकर संक्रांति पर रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया उद्घाटन

Ayushman Arogya Mandir: मकर संक्रांति पर दिल्ली सरकार ने बुधवार को राजधानी में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य बड़ी संख्या में नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को उनके घरों के करीब लाना है।

नांगल राया में नए स्वास्थ्य केंद्रों की शुरुआत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नांगल राया में इन नए स्वास्थ्य केंद्रों की शुरुआत की है। रेखा गुप्ता के अनुसार, हरि नगर विधानसभा से मकर संक्रांति पर दिल्ली में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ हुआ है। यह पर्व इस बार स्वास्थ्य की सुविधा को घर-घर तक लाने का भी प्रतीक बना। आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं और अपनी कॉलोनी में सुलभ, भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत की बधाई।

11 महीनों में 319 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए
रेखा गुप्ता के मुताबिक, सिर्फ 11 महीनों में 319 आधुनिक और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। यह हमारी सरकार की स्पीड और स्केल, दोनों का स्पष्ट प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार मिशन मोड में यह सुनिश्चित कर रही है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक तक पहुंचे, और दिल्ली सशक्त रूप से स्वास्थ्य राजधानी की दिशा में आगे बढ़े। इस अवसर पर हरि नगर विधायक श्याम शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button