क्राइम
Maharashtra News: पैथोलॉजी लैब के मालिक से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 42.35 लाख रुपये की ठगी

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पैथोलॉजी लैब के मालिक के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी कर कथित तौर पर 42.35 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
शेयरों में निवेश करने का दिया झांसा
एक जालसाज ने बदलापुर क्षेत्र के बेलावली निवासी पीड़ित से फोन पर संपर्क किया और उसे शेयरों में निवेश करने का झांसा देकर आकर्षक लाभ का वादा किया। (भाषा)


