राजनीति
Rahul Gandhi In Sonipat: राहुल गांधी किसान परिवार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे सोनीपत

Sonipat News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत स्थित मदीना गांव में किसान संजय मलिक की बेटी के शादी समारोह में शामिल हुए।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सुबह गांव पहुंचे। कांग्रेस के रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

राहुल गांधी ने 2023 में पहली बार संजय मलिक से मुलाकात की थी। उनके साथ खेतों में काम किया था और किसान परिवारों के संघर्ष की कहानी सुनी थी।

राहुल गांधी ने संजय मलिक और उनके परिवार के हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा किया था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



