NITI Aayog Meeting: नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में पीएम मोदी बोले, विकसित भारत के साझा विजन को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुरू हुई। इसमें 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समावेशी मानव विकास के दृष्टिकोण पर विचार किया जाएगा।

पीएम मोदी ने की नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक की अध्यक्षता
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहा हूं। कोऑपरेटिव फेडरलिज्म की भावना से प्रेरित होकर हम भारत की विकास यात्रा को तेज करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। केंद्र और राज्यों के मिलकर किए गए प्रयास विकसित भारत के हमारे साझा विजन को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस बैठक में पीएम मोदी के साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा सहित कई नेता शामिल हुए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



