क्राइम

Punjab News: पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हमले के आरोप में एनआईए ने चार लोगों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

Punjab Crime: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित घर पर ग्रेनेड हमले में संलिप्तता के आरोप में खालिस्तान समर्थकों समेत चार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़ की अदालत में दायर हुआ आरोप पत्र
चंडीगढ़ की एक अदालत में शनिवार को दायर आरोपपत्र में दो गिरफ्तार आरोपियों उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी सैदुल अमीन और हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी अभिजोत जांगड़ा तथा दो फरार आरोपियों के नाम शामिल हैं। फरार आरोपियों की पहचान हरियाणा के यमुनानगर निवासी कुलबीर सिंह सिद्धू और करनाल निवासी मनीष उर्फ ​​काका राणा के रूप में हुई है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button