क्राइम

Punjab News: पंजाब सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू किया राज्यव्यापी अभियान

Gangster: मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए गए अपने अभियान से प्रेरणा लेते हुए पंजाब सरकार ने मंगलवार को गैंगस्टरों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य संगठित अपराध के पूरे तंत्र (इकोसिस्टम) को ध्वस्त करना है, जिसमें हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला, साजो-सामान (लॉजिस्टिक), सुरक्षित ठिकाने और संचार नेटवर्क शामिल हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने चंडीगढ़ में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत पूरे राज्य में छापेमारी की जा रही है और इस अभियान में 12,000 पुलिस कर्मी हिस्सा ले रहे हैं।

एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन शुरू
पंजाब पुलिस ने एक एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन शुरू की है, जिसमें लोगों से 93946 93946 पर सीधे जानकारी शेयर करके वांछित अपराधियों को पकड़ने में मदद करने के लिए सहयोग मांगा गया है। सभी जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा, और सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। गैंगस्टरों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 10 लाख रुपये तक का नकद इनाम दिया जाएगा। गैंगस्टर से जुड़े किसी भी अपराध की स्थिति में, लोगों से अनुरोध है कि वे अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करने के लिए तुरंत जानकारी शेयर करें। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button