राजनीति
BJP : हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष, केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब-अर्चना गुप्ता को हरियाणा व अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा भाजपा की मिली कमान

Bharatiya Janata Party: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

सरदार केवल सिंह ढिल्लों पंजाब भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

अर्चना गुप्ता हरियाणा भाजपा की अध्यक्ष नियुक्त
अर्चना गुप्ता को भाजपा की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अभिषेक देबरॉय त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त
अभिषेक देबरॉय को भाजपा की त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)




