राजनीति
UP Politics: यूपी विधानसभा में मंत्री स्वतंत्र देव ने सपा विधायक फहीम से कहा, बीवी की कसम खाकर कहो कि गांव में पानी नहीं पहुंचा तो इस्तीफा दे दूंगा

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान राष्ट्रीय जल जीवन मिशन को लेकर प्रश्न पूछने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक फहीम इरफान से कहा कि अपनी बीवी की कसम खाकर कहो कि आपके गांव में पानी नहीं पहुंचा है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
सपा विधायक फहीम इरफान बोले, जल जीवन मिशन की हालत बहुत खराब
विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सपा विधायक फहीम इरफान ने कहा कि जल जीवन मिशन की हालत बहुत खराब है। यूपी विधानसभा में बहस के दौरान मंत्री नाराजगी चर्चा का विषय बन गई। हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



