देश-दुनिया

Yogi Ki Paati: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर सीएम योगी की बच्चों के नाम पाती, कहा-सपनों में रंग भरें

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अप्रैल 2026 से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र (2026-27) को लेकर प्रदेश के बच्चों के नाम सोमवार को संदेश साझा किया है।

नए सत्र में अपनी रुचि के विषय, खेल एवं विद्यालय की गतिविधियों में पूरे मनोयोग से हिस्सा लें
सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मेरे प्यारे बच्चों, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा है। आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं। नए सत्र में आप अपनी रुचि के विषय, खेल एवं विद्यालय की गतिविधियों में पूरे मनोयोग से हिस्सा लें तथा अपने सपनों में रंग भरें।

एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे
सरकार सुनिश्चित कर रही है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे। एक अप्रैल, 2026 से 15 अप्रैल, 2026 की अवधि में चलने वाला स्कूल चलो अभियान हमारे इसी संकल्प का प्रतिफल है। विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा, जब हर बच्चा पढ़ेगा, हर बच्चा बढ़ेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button