क्राइम
Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर में 13.5 लाख की मेफेड्रोन सहित युगांडा की महिला गिरफ्तार

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले में 13.5 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन जब्त करने के बाद पुलिस ने युगांडा की 39 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मामला दर्ज
मीरा-भयंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ(एएनसी) ने आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) और विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। (भाषा)


