क्राइम
Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सलियों के शव बरामद

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का होगा सफाया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफाए के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। (भाषा)


