देश-दुनिया
UP News: यूपी में अब अंडों पर उपयोग करने की अंकित होगी आखिरी तारीख

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से अंडों पर उसके उपयोग की आखिरी तारीख (एक्सपायरी) दर्ज करने का निर्णय लिया है। दवाओं के पत्तों की तरह अंडों पर भी यह प्रयोग होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अप्रैल से किया अनिवार्य
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एक अप्रैल से अंडा उत्पादकों के लिए एक्सपायरी डेट का उल्लेख करना अनिवार्य कर दिया गया है। मंगलवार को राज्य सरकार के पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मुकेश मेश्राम ने बताया कि अंडा उत्पादकों को हर अंडे पर उत्पादन की तारीख और एक्सपायरी की तारीख की मुहर लगानी होगी। (भाषा)



