राजनीति
Raghav Chadha: राघव चढ्ढा का आरोप, आप के कहने पर पंजाब की मसौदा मतदाता सूची में मेरे नाम के आगे स्थानांतरित लिखा गया; आम आदमी पार्टी ने किया पलटवार

AAP: पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मसौदा मतदाता सूची में उनके नाम के आगे स्थानांतरित लिखा गया है, जबकि उनका मतदाता पहचान पत्र मोहाली में पंजीकृत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार राजनीतिक बदले की भावना से चुनावी तंत्र का इस्तेमाल कर रही है।
आप ने किया पलटवार
आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार करते हुए राघव चड्ढा पर पिछली तारीख की प्रक्रिया अपनाकर दिल्ली में अपना मतदाता पंजीकरण कराने की कोशिश करने और इसका पूरा दोष पंजाब सरकार पर मढ़ने का आरोप लगाया है। (भाषा)



