राजनीति
One Nation One Election: योगी आदित्यनाथ बोले, आंतरिक कलह और टूट से बचने के लिए कांग्रेस ने पैदा की राजनीतिक अस्थिरता

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक राष्ट्र-एक चुनाव मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अपनी आंतरिक कलह और टूट से बचने के लिए कांग्रेस ने देश को भटकाया व राजनीतिक अस्थिरता पैदा की।
एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान
योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में कहा कि 1952 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ हुए, लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी टूट के बाद यह प्रथा समाप्त हो गई। (भाषा)



