राजनीति

Bihar Assembly Election: बिहार में पीएम मोदी बोले-नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार राजग सरकार, प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि बिहार में लोग राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत विपक्ष को वोट नहीं दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे सत्ता में आ गए तो उनकी सरकार लोगों के सिर पर कट्टा रख देगी और उन्हें हाथ ऊपर करने का आदेश देगी। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की जनता स्पष्ट रूप से कह रही है- नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार राजग सरकार। वही, पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री पद की गरिमा कट्टा जैसे शब्दों के प्रयोग से गिर रही
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कट्टा जैसे शब्दों का प्रयोग कर अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। बिहार के कटिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस आज वही लड़ाई लड़ रही है, जो कभी महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ी थी। बिहार चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button