क्राइम

Hardoi News: हरदोई में थाने में पति ने पत्नी की मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार; जांच अधिकारी और महिला सिपाही निलंबित

Hardoi Crime: थाने में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच अधिकारी और महिला सिपाई को निलंबित कर दिया है। घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानें, क्या है मामला
आठ जनवरी को एक व्यक्ति ने थाना पाली में शिकायत दी। शिकायत के मुताबिक, एक युवक उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज कर महिला को बरामद कर लिया। सोमवार को महिला का मेडिकल करवाने से पहले थाना मेस के निकट महिला का पति/मुकदमे का वादी भी अपने परिवार जनों के साथ वहां आया। पत्नी से बातचीत के दौरान पति ने अवैध शस्त्र से महिला पर फायर कर दिया। महिला के पति को तुरंत वही गिरफ्तार कर लिया गया और महिला को इलाज के लिए तुरंत डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल हरदोई भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। विवेचक व महिला आरक्षी को लापरवाही में निलंबित किया गया है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चमी को दी गई है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button