अजब-गजब

Dilip Ghosh Rinku Majumdar Marriage: कौन है रिंकू मजूमदार, जिनसे 60 साल की उम्र में भाजपा नेता दिलीप घोष कर रहे शादी

Dilip Ghosh And Rinku Majumdar Marriage:: कहते हैं कि प्रेम करने की कोई उम्र नहीं होती है। कब किससे हो जाए। और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल जाए, पता ही नहीं चलता। न उमर की सीमा हो, न जनम का हो बंधन। जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन…। हम बात कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष की। दिलीप घोष शुक्रवार शाम को शादी के बंधन में बंधेंगे। दिलीप घोष के करीबी लोगों ने बताया कि 60 वर्षीय घोष पार्टी सहयोगी 50 वर्षीय रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे, जिन्हें वह 2021 से जानते हैं।

कौन है रिंकू मजूमदार कौन
रिंकी मजूमदार अब दिलीप घोष की दुल्हन बनने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, रिंकू मजूमदार 50 साल की हैं, वो तलाकशुदा हैं। रिंकू का एक 25 साल का बेटा भी है, जो आईटी सेक्टर में नौकरी करता है। रिंकू भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। वह पार्टी की महिला मोर्चा से जुड़ी हुई हैं।

जानें, कैसे करीब आए
कहते हैं कि दिलीप घोष जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष थे, तभी एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात रिंकू मजूमदार से हुई थी। दिलीप के कहने पर ही रिंकू भाजपा में शामिल हुई थी। 2021 में रिंकी की दिलीप घोष से दोस्ती हुई और फिर उनकी दोस्ती प्रेम में बदल गई। 2024 में दिलीप लोकसभा चुनाव हार जाने के बाद काफी उदास थे, तो रिंकू ने दिलीप घोष के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। सच कहा गया है कि प्रेम की कोई उम्र नहीं होती है। इनकी प्रेम कहनी की हर ओर चर्चा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button