राजनीति

Rajya Sabha: मल्लिकार्जुन खरगे बोले, सभापति किसान के बेटे हैं तो मैं भी मजदूर का बेटा हूं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्यसभा में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा, जबकि सत्ता पक्ष के लोगों को सिर्फ टीका-टिप्पणी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सभापति जगदीप धनखड़ स्वयं को किसान का बेटा कहते हैं, जबकि वह (खरगे) भी किसान-मजदूर के ही बेटे हैं।

जगदीप धनखड़ बोले, दिन-रात केवल सभापति के खिलाफ अभियान चल रहा
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष उनके खिलाफ दिन-रात अभियान चला रहा है लेकिन वह किसान के बेटे हैं और कभी कमजोर नहीं पड़ेंगे। धनखड़ की यह टिप्पणी विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति को पद से हटाने के प्रस्ताव संबंधी नोटिस के मद्देनजर आई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button