देश-दुनिया
Ram Navami: प्रभु श्री राम का जीवन मर्यादित आचरण की देता है प्रेरणा: योगी आदित्यनाथ

Ram Navami 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई देते हुए रविवार को कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जीवन में मर्यादित आचरण और हर परिस्थिति में धैर्यवान होकर चुनौतियों से जूझने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में आज की पावन तिथि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मदिन से भी जुड़ी है। प्रदेश के हर देवालय में अखंड रामायण का पाठ कल से शुरू हुआ है। अयोध्या धाम में भी उत्सव और उमंग का माहौल है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुजन प्रभु श्री रामलला के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए अयोध्या धाम पहुंचे हुए हैं। (भाषा)



