Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर योगी आदित्यनाथ बोले, 2030 तक उत्तर प्रदेश होगा गरीबी मुक्त

Independence Day 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सोशल मीडिए एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि स्वतंत्रता का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन है। जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने उत्तरदायित्व निभाएगा तब विकसित भारत का सपना साकार होगा। यह पावन दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष की अमूल्य देन है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरे देश को स्वाधीनता आंदोलन से जोड़ा और सैकड़ों वर्षों की गुलामी से हमें मुक्त कराया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। जय हिंद।
कहा, लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन के घर में घुसकर उसके अड्डों को तहस-नहस करती है
उत्तर प्रदेश अपने शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म प्लानिंग के तहत वर्ष 2029-30 तक गरीबी मुक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा। योगी का दृष्टिकोण उत्तर प्रदेश के परिवर्तन को पूरे देश के लिए आशा और प्रगति की किरण के रूप में प्रस्तुत करता है। लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन के घर में घुसकर उसके अड्डों को तहस-नहस करती है। मेक इन इंडिया की ताकत को अभी ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों ने महसूस किया है, दुनिया ने महसूस किया है।
उत्तर प्रदेश ने देख लिया है कि कैसे दंगा मुक्त हुआ जाता है, कैसे सुशासन की नींव को सुदृढ़ किया जा सकता है।
ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारत के वीरों को किया नमन
मुख्यमंत्री योगी ने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारत के वीरों को शुक्रवार को नमन किया और कहा कि जब सैनिक देश की सीमाओं पर सतर्क रहता है, तब देश उन सुनहरे सपनों को साकार कर पाता है जिन पर आज एक सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के बाद उत्तर प्रदेश विधान भवन के बाहर राजधानी में एक जनसभा में कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश ने भारत के सामर्थ्य और शक्ति के सफल क्रियान्वयन को देखा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



