देश-दुनिया

Dev Diwali: वाराणसी के घाटों पर देव दीपावली की शुरुआत, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ हुए शामिल

Dev Diwali: वाराणसी में गंगा के पावन तट पर आस्था, संस्कृति एवं परंपरा के महापर्व देव दीपावली की शुरुआत बुधवार शाम वैदिक मंत्रोच्चार और हर हर महादेव के उद्घोष के बीच मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दीप प्रज्वलित करके की। इससे पहले सुबह कार्तिक पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी में डुबकी लगाई।

काशी में प्रज्वलित प्रथम दीप, बाबा विश्वनाथ की जय
योगी आदित्‍यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देव दीपावली की पुण्य बेला पर आज अविनाशी काशी में प्रज्वलित प्रथम दीप…। यह दीप सनातन आस्था की अखंड ज्योति और रामराज्य की शाश्वत मर्यादा का प्रतीक है। बाबा विश्वनाथ की जय। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button