क्राइम
Bihar News: नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुईं राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव और तेज प्रताप तलब

Patna News: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं।
मीसा संग पटना में बैंक रोड स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचीं राबड़ी
ईडी ने उनके पति एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा उनके बेटे तेज प्रताप यादव को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। राबड़ी देवी अपनी सांसद बेटी मीसा भारती के साथ पटना में बैंक रोड स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचीं। (भाषा)



