क्राइम
Noida News: किसान आंदोलन में भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर जिले में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद किसान आंदोलन में भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
गौतमबुद्ध नगर जिले में किसान आंदोलन के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, जिसके तहत पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठा होना, जुलूस निकालना प्रतिबंधित किया गया है। (भाषा)


