Union Budget 2026: पीएम मोदी बोले-140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है बजट, विपक्ष ने कहा-निराशाजनक

U0nion Budget 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है। यह सुधार यात्रा को मजबूत करता है और विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करता है।
बजट निराशाजनक, देश को भाजपा से कोई उम्मीद नहीं: विपक्ष
विपक्षी दलों ने केंद्रीय बजट को सभी वर्गों के लिए निराशाजनक करार देते हुए कहा कि देश को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कोई उम्मीद नहीं है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने यह दावा भी किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण भी पारदर्शी नहीं रहा, क्योंकि इसमें प्रमुख कार्यक्रमों एवं योजनाओं के लिए बजटीय आवंटन की जानकारी नहीं दी गई।
बजट में लोकलुभावन घोषणाओं से परहेज, सुधार एक्सप्रेस के साथ किसानों-युवाओं पर जोर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करते हुए लोकलुभावन योजनाओं से परहेज किया और सुधार एक्सप्रेस को जारी रखने की घोषणा की।
सुधारों का खाका पेश
सीतारमण ने अपना लगातार रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करते हुए किसानों, युवाओं और छोटी कंपनियों पर विशेष ध्यान दने के साथ अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बुनियादी ढांचे पर जोर दिया और सुधारों का खाका पेश किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



