Parakram Diwas 2025: पराक्रम दिवस पर पीएम मोदी बोले, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए रहना होगा एकजुट

Parakram Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोगों से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया और उन्हें देश को कमजोर करने और इसकी एकता को तोड़ने की कोशिश करने वाली ताकतों से आगाह भी किया।
पीएम मोदी का वीडियो संदेश
महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर ओडिशा के कटक में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि नेताजी का जीवन लोगों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।
जानें, भारत में 23 जनवरी को क्यों मनाया जाता है पराक्रम दिवस
भारत सरकार ने 2021 में नेता सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती के अवसर पर हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। यह नेताजी की दृढ़ता और बलिदान को सम्मान देने के लिए एक प्रतीकात्मक कदम था। (भाषा)



