राजनीति
Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने पांच साल के भीतर दिल्ली में बेरोजगारी खत्म करने का किया वादा

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए दो सप्ताह से भी कम समय शेष है और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अगले पांच वर्षों के भीतर राष्ट्रीय राजधानी में बेरोजगारी को खत्म करने का संकल्प जताया।
कहा, मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में रोजगार पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगी। हमारी टीम बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए एक विस्तृत योजना का मसौदा तैयार कर रही है। (भाषा)



