खेल-मनोरंजन

Udita Duhan: हॉकी इंडिया महिला लीग नीलामी के पहले चरण में सबसे महंगी बिकी उदिता

भारतीय डिफेंडर उदिता दुहान (Udita Duhan) हॉकी इंडिया महिला लीग के पहले चरण के लिए सबसे महंगी बिकी जिन्हें श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने मंगलवार को नीलामी में 32 लाख रुपये में खरीदा। नीदरलैंड की ड्रैग फ्लिकर यिब्बी यानसेन को ओडिशा वारियर्स ने 29 लाख रुपये में खरीदा। भारत की लालरेम्सियामी ( बंगाल टाइगर्स , 25 लाख ) , सुनेलिटा टोप्पो (दिल्ली एसजी पाइपर्स, 24 लाख), संगीता कुमारी ( दिल्ली एसजी पाइपर्स , 22 लाख ) पर भी अच्छी बोलियां लगी।

विदेशी खिलाड़ियों में बेल्जियम की चार्लोट एंजेलबर्ट (सूरमा हॉकी क्लब, 16 लाख) , जर्मनी की चार्लोट स्टापेनहोर्स्ट (सूरमा हॉकी क्लब, 16 लाख) और आस्ट्रेलिया की जेसलिन बार्टरम (ओडिशा वारियर्स , 15 लाख) अच्छे दाम पर खरीदी गई । अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया को बंगाल टाइगर्स ने 10 . 5 लाख रूपये में खरीदा । भारतीय कप्तान सलीमा टेटे (20 लाख), इशिका चौधरी (16 लाख) और नेहा गोयल (10 लाख) को ओडिशा वारियर्स ने खरीदा ।

पूर्व कप्तान सविता (20 लाख), शर्मिला देवी (10 लाख) और निक्की प्रधान (12 लाख) को सूरमा हॉकी क्लब ने खरीदा। दिल्ली एसजी पाइपर्स ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवनीत कौर (19 लाख), युवा गोलकीपर बिछू देवी खारीबम (16 लाख) और दीपिका (20 लाख) को खरीदा।

तेज गेंदबाजी में बेंच स्ट्रेंथ की जरूरत क्योंकि हम कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं होना चाहते: रोहित
बेंगलुरू: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा कि टीम के पास बल्लेबाजों का एक मजबूत समूह है और वह तेज गेंदबाजी में भी इसी तरह का समूह बनाना चाहते हैं जिससे कि चोटों का टीम के संतुलन पर असर नहीं पड़े। रोहित की यह टिप्पणी उस समय आई है जब सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चोट से उबरने में अधिक समय लग रहा है जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल के कंधे में भी चोट लगी है जिन्हें जिन्हें हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

शमी अभी फिट नहीं हैं, उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं ले जाना चाहते हैं: रोहित शर्मा
बेंगलुरु: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और टीम उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ले जाने का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। उन्होंने कहा कि घुटनों में सूजन के कारण इस तेज गेंदबाज को टखने के ऑपरेशन से उबरने में परेशानी आ रही है। शमी ने भारत की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल नवंबर में वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button