Vote Chori: राहुल गांधी बोले, मुख्य निर्वाचन आयुक्त कर रहे हैं वोट चोरों की रक्षा; निर्वाचन आयोग ने कहा-आरोप गलत और निराधार

Vote Chori News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र की हत्या करने वालों तथा वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने कहा कि वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं।
ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और एक सप्ताह में निर्वाचन आयोग को कर्नाटक की सीआईडी के साथ पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए।
वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार: निर्वाचन आयोग
निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरों की रक्षा करने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को गलत और निराधार बताया। निर्वाचन आयोग ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। किसी भी वोट को ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति द्वारा हटाया नहीं जा सकता, जैसा कि गांधी ने गलत धारणा बनाई है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



